Loading...

30 अक्तूबर को धर्मशाला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

PARUL • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

विद्युत उपकेंद्र सिद्धपुर में बिजली की लाइनों एवं विद्युत उपकरणों के जरुरी रख-रखाव हेतु 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने दी।

उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक सिद्धबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलु, फतेहपुर, सुक्कड़ , बागणी, होटल क्लब मोहिंद्रा, दाडनू, चोहला, रक्कड़ आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा दाढ़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी बंनोरडू , मोहली, तपोवन, झिओल, बरवाला, थातरी, खरोता, धँलू, तगरोटी, रमेढ, सेराथाना, 53 मील, रोनखर, रजियाणा, बधर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।