Loading...

300 करोड़ की लागत से 22 माह में बनकर तैयार हुई किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी सुरंग

Ankita • 4 Apr 2023 • 1 Min Read

अप्रैल के अंत में कर दिया जाएगा इससे यातायात शुरू

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी सुरंग 300 करोड़ की लागत से 22 माह में बनकर तैयार हो गई है। बता दें अप्रैल के अंत में इससे यातायात शुरू कर दिया जाएगा। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की पहली और सबसे बड़ी कैंची मोड़ टनल का काम साल 2015 में शुरू हुआ था।

निर्माण कर रही आईएल एंड एफएस कंपनी के दिवालिया होने पर साल 2017 में सुरंग की खुदाई का बाद काम बंद हो गया। करीब साढ़े तीन साल काम बंद रहने के बाद साल जुलाई 2021 में भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने फिर से सुरंग का काम शुरू किया। इसी साल दिसंबर में सुरंग के दोनों छोर मिले। इसके बाद लाइनिंग का काम शुरू किया गया।

यह सुरंग नेरचौक तक बनने वाली पांच सुरंगों में सबसे अधिक लंबी है। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के कैंचीमोड़ स्थित 1800 मीटर लंबी इस सुरंग में ऑक्सीजन और नाइट्रोजन गैसों की मात्रा जानने वाले सेंसर लगाए गए हैं। सुरंग में वेंटिलेशन के लिए फैन, सुरक्षा के लिए टेलीफोन, कैमरे और अग्निशमन यंत्र भी स्थापित किए गए हैं। टनल में हाई मास्ट लाइट्स भी लगाई गई हैं।