Loading...

31 दिसंबर को बिलासपुर में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी आंशिक बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 Dec 2025 • 1 Min Read

बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण डियारा अनुभाग के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

बिलासपुर

मरम्मत कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डियारा अनुभाग से जुड़े कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

उन्होंने बताया कि डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले दनोह, धमना, कोसरियां, वाटर टैंक, डिग्री कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी।

मौसम पर निर्भर रहेगा शटडाउन

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की है।