32 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत नाहलियां पंचायत में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरजीत सिंह (32) सुपुत्र सरवन कुमार निवासी गांव मुंडल डाकघर नाहलियां तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुरजीत अपने घर पर मौजूद था।
इस दौरान उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस थाना खुंडियां प्रभारी रणजीत सिंह परमार ने मामले की पुष्टि की है।