HNN/ चंबा
जिला चंबा के रजेरा क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका महिला की पहचान डोली (32) पत्नी हरबिलास किश्तवाड़िया निवासी मोहल्ला रामगढ़ चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, डोली देवी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके चुहाड़ी गांव में रहती थी। बुधवार सुबह डोली के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान उसने कमरे में फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किये। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से भी कुछ परेशान थी। मामले की पुष्टि डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने की है।

