Loading...

Shailesh Saini • 12 Oct 2025 • 1 Min Read

*राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ का किया गया शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/ हिमाचल नाऊ न्यूज

उप-तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय में नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, और इसका आयोजन सहायक आचार्य नवीन शर्मा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

नवगठित पदाधिकारियों में अध्यक्ष विशाल कुमार, उपाध्यक्ष वंश डरोच, सचिव तमन्ना शर्मा एवं संयुक्त सचिव निर्मला देवी शामिल हैं।

अन्य छात्र जिनको सदस्य के रूप मे शपथ दिलाई गई और कॉलेज गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया, उनमें अंकित शर्मा, खुशी और ज्योति ठाकुर का नाम उल्लेखनीय है। प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने स्वयं सभी पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया और छात्र संघ के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उन्हें कॉलेज के विकास हेतु प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. राणा ने छात्रों को सीएससीए की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी भी दी और उन्हें इसके संविधान का पालन ईमानदारी से करने का आह्वान किया,

ताकि नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जो कि गरिमापूर्ण और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० कविता कौशल, प्रो० राम कुमार सिंह, प्रो० राम सिंह तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी के सदस्य भी उपस्थित रहे।