लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

35 पदों हेतु जेबीटी की बैच वाईज नियुक्तियों के लिए इतने मार्च को यहां होंगे साक्षात्कार…

Ankita | 25 फ़रवरी 2023 at 12:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार सिरमौर जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जे.बी.टी. के विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों हेतु बैच वाईज नियुक्तियों के लिए 5 मार्च 2023 को साक्षात्कार लिए जाएंगे। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन सिंह ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिला सिरमौर तथा अन्य जिलों से सम्बधित सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एक साथ 5 मार्च को ही लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य जिलों के प्रार्थी जिनका नाम सम्बधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है वह भी उक्त चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो जे.बी.टी.भर्ती एवं पदोन्नती नियम, 2017 के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हो अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा 28 जून, 2018 को जारी अधिसूचना के अनुसार 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी.एड.) की योग्यता पूर्ण करता हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यानि अभ्यर्थी ने दस जमा दो स्नातक के साथ जे.बी.टी, डी.एड., डी.एल.एड, बी.एल.एड., बी.एड. और जे.बी.टी. टैट (कक्षा 1-5) पास कर लिया हो। उप निदेशक ने बताया कि अनु जाति, अनु. जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग से सम्बधित अभ्यर्थियों के लिए योग्यांकों में नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र अभ्यर्थी उक्त चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है वह निर्धारित तिथि 5 मार्च को प्रातः 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से सम्बन्धित दस्तावेजों सहित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) नाहन पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उप निदेशक ने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन प्रपत्र जो डीडीईई सिरमौर ब्लोग स्पॉट पर उपलब्ध है के साथ अपना बायोडाटा फार्म उक्त तिथि को भरकर कर साथ लाएं। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के 14 रिक्त पदों, सामान्य (इकोनेमिकली वीकर सैक्शन) के 3 पदों, सामान्य (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाईटर) के एक पद, अनुसूचित जाति के 9 पदों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पदों के लिए 31 दिसम्बर 2012 तक का बैच निर्धारित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग(आईआरडीपी) के एक पद, के लिए 31 दिसम्बर 2014 तक का बैच तथा अनुसूचित जन जाति के एक पद के लिए 31 दिसम्बर 2008 तक का बैच निर्धारित किया गया है। अन्य जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन के दूरभाष 01702-224249 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]