लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

35 वर्षीय व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 3:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत अप्पर वलभाल में एक व्यक्ति की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। वही पुलिस ने सिविल अस्पताल देहरा में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश (35) सुपुत्र झाऊ गांव अजुपुर तहसील सदर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की अचानक ही तबीयत खराब हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त व्यक्ति ग्राम पंचायत अप्पर वलभाल में एक किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा था और सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था। उधर, प्रभारी पुलिस चौकी डाडासीबा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]