Loading...

36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत साथ लगते खैरियां गांव में रहने वाले मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान अरुण चौधरी आयु 36 वर्ष पुत्र मुनर चौहान गांव रूडीडोह डाकघर नाभा जयपुर थाना पाटन रूडीडोह जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय शहर के साथ लगते खैरियां गांव में अरुण चौधरी अपने परिवार के साथ यहां पर पिछले चार माह से किराये के मकान में राजेंद्र पाल गौतम के घर पर रह रहा था। अरुण चौहान काम से वापस आकर फिर बाजार की तरफ चला गया था। उसके बाद उसकी पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सो गई।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे अरुण चौधरी की पत्नी ललिता ने दूसरे कमरे में पति को पंखे से फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। डीएसपी जिला मुख्यालय व पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।