37 पदों के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..
HNN/ सोलन
मैसर्ज़ फेडरल मोगुल बियरिंग इंडिया लिमिटिड परवाणू में 15 पद तथा डिबेन्चर शिमला हिल्स में 22 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 अक्तूबर, 2023 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, डिप्लोमा होटल मेनेजमेंट, डिप्लोमा मैकेनिकल, डिप्लोमा ऑटोमोबाइल, पी.जी.डी.सी.ए. (कंप्यूटर) व उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।
आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 30 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
कैंपस इंटरव्यू से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242, 78768-26291 तथा 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।