Loading...

37 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के सतरूखा गांव में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमेश चंद पुत्र फकीर चंद निवासी सतरूखा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश चंद की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद रमेश चंद ने यह खौफनाक कदम उठाया और बीते कल अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।