38 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ऊना
जिला ऊना में दौलतपुर चौक के चलेट गांव में एक 38 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान संजीव कुमार, सुपुत्र गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शुक्रवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गया। लेकिन जब सुबह आठ बजे तक वह नहीं उठा तो उसके पिता ने उसके कमरे में गए। वहां अपने बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे कि स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा कि उक्त युवक मानसिक तौर पर परेशान था। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।