Loading...

40 वर्षीय व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, ऐसे मिली मौत

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू स्थित ऐतिहासिक गांव मलाणा में एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दौरान व्यक्ति अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाली मूल के 40 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाणा गांव से कुछ दूरी पर प्रेम का अचानक ही संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीँ, कुछ भेड़ पालकों ने जब व्यक्ति के शव को खाई में देखा तो इसकी सूचना तुरंत जरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर खाई से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया।