40 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मरहोल में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान श्याम लाल (40) पुत्र ठाकुर दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, श्याम लाल अपने घर पर मौजूद था। वह अपने कमरे में सो रहा था।
इस दौरान अचानक कहीं से सांप आया और उसने व्यक्ति को डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्याम लाल को एम्स अस्पताल कोठीपुरा (बिलासपुर) रैफर कर दिया था।
यहां सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें बरसात के मौसम के शुरू होते ही सांप के काटने के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं।