40 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल अंब के 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुनील गौतम निवासी वार्ड नंबर-दो के रूप में हुई है। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को सुनील गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।
इस बात का पता तब चला जब उसकी बेटी पिता को घर में न पाकर उसे ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची तो देखकर वह चिल्लाई। इस पर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।