41 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नगरोटा बंगवा थाना के अंतर्गत एक 41 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपने घर पर घास पर छिड़कने वाली दवाई का सेवन कर लिया था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे नगरोटा बंगवा अस्पताल ले जाया गया।
उसने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को बताया कि मैंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। नगरोटा बंगवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर करके टांडा अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
