42 वर्षीय व्याक्ति चार दिनों से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
HNN/ऊना
नगर परिषद मैहतपुर के तहत वार्ड नंबर चार का 42 वर्षीय व्याक्ति पिछले चार दिनों से लापता है। मामले को लेकर लापता की मां ने मैहतपुर पुलिस के पास शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सनी निवासी वार्ड नंबर चार मैहतपुर ने बताया कि उनका बेटा संजय कुमार बीती 26 जून को घर से बिना बताए कहीं चला गया। संबंधियों सहित अन्यों से बेटे संजय कुमार के बारे काफी पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
ऐसे में मां ने मैहतपुर पुलिस के पास बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।