44 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस थाना धनोटु के भौर गांव में 44 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी भौर तहसील सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार ने गलती से घर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।