45 वर्षीय मजदूर की डंगे से गिरकर हुई मौत
HNN/मंडी
जिला मंडी में टीहरा पुलिस चौकी के तहत तासली नाला में गरली मार्ग पर एक 45 वर्षीय मजदूर की डंगे से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू राम गांव व डाकघर रानका जिला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तासली नाला में एक निजी कंपनी द्वारा सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है। बाबू राम वहां मजदूर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक ही डंगे से गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद मजदूरों द्वारा उसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।