45 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में छड़ोल गांव की 45 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुरेंद्रा (45) निवासी गांव छड़ोल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्रा घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
