47,000 सर्विस वोटरों ने किया मतदान, कड़े सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना
HNN / शिमला
चुनाव आयोग कड़े सुरक्षा घेरे में 8 दिसंबर को मतगणना करवाएगा। इस दौरान मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कोई भी मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स साथ नहीं ले जा पाएगा। इसके लिए मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में 58,000 सर्विस वोटरों को मतपत्र जारी किए गए थे। इनमें 45,000 ने वोट डाला था। वही , इस बार 59,000 कर्मचारियों को मत पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 47,000 सर्विस वोटरों ने मतदान किया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए पहली रिहर्सल करवा दी गई है। तो वहीं मतगणना से ठीक 1 दिन पहले यानी 7 दिसंबर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा।