Loading...

48 वर्षीय महिला ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक 48 वर्षीय मानसिक रोगी महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय मानसिक रोगी महिला ने गलती से दवाई की जगह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबियत बिगड़ने के बाद महिला के परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।