Loading...

49 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Ankita • 25 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत जसाणा पंचायत के दमोहड में एक महिला को सांप ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान नीलम देवी (49) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति गांव में एक रेन शैल्टर के पास रेहड़ी लगाता है। इस दौरान सोमवार रात्रि करीब 10 बजे पति-पत्नी रेहड़ी बंद करने के बाद घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक जहरीले सांप ने महिला को डंस लिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने महिला को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।