5 अप्रैल को पांवटा-शिलाई के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड , मंडल पांवटा साहिब में 5 अप्रैल यानि बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रबंधन द्वारा 05 अप्रैल यानि बुधवार को 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में सामान्य मुरम्मद हेतु शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।
जिसके कारण 132/11केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) 33 केवी बद्रीपुर (पांवटा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र), 33 केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन, 33केवी शिलाई, एवं 33केवी रामपुरघाट के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी। शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा।