लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

5 दिसंबर से इस दिन तक मंडी के दौरे पर रहेंगी सांसद प्रतिभा सिंह….

PARUL | 3 दिसंबर 2023 at 5:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 5 से 9 दिसंबर तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ अनेक योजनाओं के शिलान्यास व उद्धघाटन भी करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह 5 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे शिमला से मंडी के लिये रवाना होंगी। इस दौरान 12.30 बजे सुंदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के उपरांत 2 बजे यहां डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

उसके बाद मंडी के लिये रवाना होंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 6 दिसंबर को प्रतिभा सिंह मण्डी में निर्माणाधीन पंचवतर पुल का कार्य निरीक्षण करेंगी। बाद में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मंडी में गणपति नाले में डबल लेन पुल का उद्धघाटन अवसर पर मौजूद रहेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसके बाद पीएमजीएसवाई के तहत गणपति सड़क के अपग्रेडेशन की भूमि पूजा करेंगी। दोपहर बाद मंडी सदर में लोक निर्माण मंत्री के साथ खड खलियान मटियारी सड़क, उसके बाद कसान बाया हरिजन बस्ती रचोरा कसान सड़को का शिलान्यास करने के बाद कोटली बस स्टेंड से एचआरटीसी की कोटली नैना देवी नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उसके बाद बड़ागाँव से अलग वाया टिल्ला सड़क का उदघाटन, ऑन कैलनची से कुसमल सड़क के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन उसके बाद धार सुरारी से छत्रेहर सड़क का शिलान्यास अवसर पर मौजूद रहेंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 7 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पटखेरी के बखिली खड में पुल, लंबा थाच में डबल लेन पुल, देवल खड पर पुल व धीम कतारु में पुल के उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेंगी। उसके बाद चोलु थाच में जन सभा करेंगी।

रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 8 दिसम्बर को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मंडी सदर के बृंदहानी से मझवार सड़क, मंगवाईं से कथलांग सड़क के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन करने के बाद तल्याहर में जन सभा को सम्बोधित करेंगी। उसके बाद पुरानी मंडी के पड्डल में व्यास नदी पर पुल का निरक्षण करेंगी। उसके बाद साराभाई में जिला कुल्लू के पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

रात्रि विश्राम साराभाई विश्राम गृह रहेगा। 9 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ नेवली व सेंज में मोटर योग्य वैली पुल का उदघाटन करने के बाद यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]