52 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मानसिक रूप से था परेशान
HNN / मंडी
जिला मंडी के सुंदरनगर में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय नागेंद्र कुमार पुत्र बंशी राम निवासी गांव बाहोट डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार नागेंद्र करीब 4 साल पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हुए था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके बाद से वह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान रहता था। 22 जनवरी को नागेंद्र अचानक घर से कही चला गया। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कही कुछ पता नही चल पाया।
इसी बीच बीते कल किसी ने नागेंद्र का शव घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ की टहनी से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर शव कब्जे में लिया। परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नही किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।