56 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दी जान

56-year-old-man-took-a-drea.jpg

HNN/ चंबा

जिला चंबा की पांगी घाटी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान पांगी घाटी निवासी 56 वर्षीय भागी राम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, भागी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सच में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब व्यक्ति को फंदे पर झूला हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद परिजन व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।