Loading...

6 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी इस जिला की यह सड़क….

Ankita • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के तहत कुढियार-मसियाणा सड़क वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी तक बंद रहेगी। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।

आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि कुढियार-मसियाणा सड़क की मुरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मार्ग पर कुढियार चौक से लेकर बलौणी चौक तक यातायात 6 फरवरी तक बंद किया गया है।

जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि सड़क की मुरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा होने तक क्षेत्र के सभी वाहन चालक बलौणी-नारा-गलोट सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।