6.70 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पीर निगाह रोड पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग पर दो लोगों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण गोपाल सैनी निवासी ऊना और जसविंदर सिंह निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि दो युवकों के पास नशे की खेप हो सकती है। इस दौरान मुलाजिम पीर निगाह रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों की तलाशी ली जिनके कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि दो युवकों से नशे की खेप बरामद की गई है।