Loading...

60 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अमरपुर में एक व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव पुत्र प्रहलाद राज आयु 60 वर्ष निवासी जम्न डाकघर अमरपुर तहसील घुमारवीं ने शराब के नशे की हालत में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय व पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।