Loading...

62 वर्षीय बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत स्वाहण गांव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय जीत सिंह निवासी डोलरा डाकघर स्वाहण तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जीत सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे एम्स ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक को दो-तीन साल पहले अधरंग का अटैक हुआ था और इससे वह तनाव में था। उसका सिरमौर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।