Loading...

65 वर्षीय बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में कुमारसैन थाना के तहत नारकंडा पुलिस चौकी के तहत 65 वर्षीय बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विष्णी राम (65) पुत्र स्व. चेतराम निवासी गांव जमूली डाकघर क्यारा तहसील ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकरी के अनुसार, विष्णी राम बागवानी का काम करता था। वह बाजार से घर लौटने के बाद अपने कमरे में गया। कुछ देर के बाद परिजनों ने पाया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

उसकी तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।