Loading...

65 वर्षीय व्यक्ति से बरामद हुई अवैध कच्ची शराब, मामला दर्ज

PARUL • 7 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान 65 वर्षीय कर्मजीत निवासी मजारी तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कोट की टीम ने गश्त के दौरान मजारी के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर दबिश दी।

घर की तलाशी के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।