Loading...

स्वास्थ्य जांच शिविर / 7 मई को जमटा पंचायत घर में होगा स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष अधिकारी करेंगे जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 May 2025 • 1 Min Read

नाहन

आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी स्वास्थ्य सेवाएं

सिरमौर जिला के नाहन विकासखंड की ग्राम पंचायत जमटा में आगामी 7 मई 2025 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पंचायत घर में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। शिविर का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों को मिलेगा मुफ्त स्वास्थ्य लाभ

जिला आयुष अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि इस शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और उचित परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना है।

Related Topics: