7 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन मोड से संचालित होंगी कक्षाएं
लगातार बारिश से बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला ऊना के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
7 सितंबर तक संस्थान बंद
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट सहित शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। आदेश शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से भी जारी किए गए हैं।
शिक्षकों और कर्मचारियों को छूट
इस अवधि में शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को संस्थानों में उपस्थित होने से छूट दी गई है। डीसी ने कहा कि अध्यापक ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।
सतर्कता बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और समय-समय पर जारी की जा रही सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी सलाहों का पालन करें।