लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

740 ग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

Ankita | 23 जनवरी 2023 at 1:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अंकित कुमार निवासी संतोषगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नंगल रोड पर पड़ते बठलां वाले कारखाने के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 740 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]