Loading...

8 अप्रैल को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

विद्युत उपमंडल चंबा- 2 के 33/11 केवी सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी ओल्ड साहू फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रख रखाव हेतु 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति सुबह 09 बजे से सांय 05 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आने वाले गाँव ककियां, फुलनूटाला, बाड़ीदेहरा, काक्डोलु, भुज्जा, ऊटीप, बाड़का, आदि के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि रखरखाव व मरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान भी किया है।