Loading...

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजगढ़ भाजपा मंडल ने विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Shailesh Saini • 8 Aug 2026 • 1 Min Read

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कार्यकर्ता : रीना कश्यप

हिमाचल नाऊ न्यूज राजगढ़ सिरमौर:

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल में विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला सिरमौर के सभी उपमंडलों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

राजगढ़ में विधायक रीना कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महामंत्री अरुण चौहान, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर एवं नरेश के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा “आज हम सभी के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान का अवसर है कि हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आन, बान और शान अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

इस बार देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों और मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है तथा प्रत्येक नागरिक से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, ताकि युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो।

Related Topics: