HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने ग्राम पंचायत जाहू में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने पंचायतवासियों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, एनडीपीएस एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम, मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अदालत में लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं मध्यस्थता से भी निपटाया जा सकता है। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों को आसानी से निपटाया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय और धन की काफी बचत होती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
9 दिसंबर को भी जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएंगी। अनीष कुमार ने संबंधित लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





