Loading...

90 पदों के लिए कल यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..

By Ankita Published: 27 Jul 2023, 12:45 PM | Updated: 27 Jul 2023, 12:45 PM 1 min read

HNN/ सोलन

मैसर्ज़ माइक्रो टर्नर में 30 पदों, मैसर्ज़ पी.ए.पीनियन में 06 पदों, मैसर्ज़ स्विगी सोलन में 50 पदों तथा मैसर्ज़ शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल में 04 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू 28 जुलाई यानि कल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई फीटर, टर्नर, मशीनीस्ट व कारपेंटर निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 10.00 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01792-227242, 70189-18595 तथा 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।