92 वर्षीय दुर्गा देवी ने घर से डाला वोट, बोली- अपने मत का…
HNN / बिलासपुर
सामान्य परिवेक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि 48 सदर क्षेत्र बिलासपुर के जीनणु गांव की 92 वर्षीय दुर्गा देवी पत्नी तुलसी राम ने घर पर रहकर अपने मत का प्रयोग कर खुशी जाहिर की।
सामान्य परिवेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी गई इस सुविधा के प्रति 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया।
उन्होने विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर घर पर रहकर किए जा रहे मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और केन्द्रो पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर छात्र में बने स्ट्रांग रूम में पंहुच कर ईवीएम की तैयारियों की भी जांच की।
उन्होने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्ति के निर्देश दिये।