92 वर्षीय बुजुर्ग महिला सात दिन से लापता
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत जालग पंचायत से विद्या देवी पत्नी श्रीधर लापता है। बताया जा रहा है कि विद्या देवी का एक सप्ताह से कोई सुराग नहीं लग पाया है।
महिला के पौत्र अजय राणा ने बताया कि दादी की आयु 92 वर्ष है, लंबा कद है, हरे रंग का सूट पहने हैं। वह घर से 2 मई से गायब है। उन्होंने बताया कि सभी गांव और स्थानीय लोग सभी जगह उन्हें ढूंढ चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जिससे पारिवारिक सदस्य और गांववासी चिंतित हैं। जिसके बाद उन्होंने पंचरुखी थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
