Loading...

दिल्ली में लड़के ने लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बाद में खुद को भी घोंपा; हालत गंभीर

हिमाचलनाउ डेस्क • 7 Apr 2025 • 1 Min Read

दिल्ली में एक लड़के ने किसी बात को लेकर एक लड़की को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक लड़के ने बीच सड़क पर एक लड़की को ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लड़का इस कदर सनकी था कि उसने खुद पर चाकू से वार कर लिया, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है और जांच में जुट गई है।

कहां घटी यह घटना?

घटना दिल्ली कैंट के किर्बी पैलेस इलाके के मेन रोड की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैंट इलाके में रविवार रात को एक सिरफिरे लड़के ने एक लड़की के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। एक राहगीर ने फोन करके घटना के बारे में दर्शन दिल्ली पुलिस को पूरी घटना की जानकारी रविवार रात 11:00 बजे दी।

गले पर किया वार

पुलिस ने बताया कि लड़की के गले पर चाकू के निशान थे। साथ ही मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों का इलाज चल नजदीकी अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय में चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताया है। लड़के ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मंडावली इलाके में हुई हत्या को पुलिस ने सुलझाया

हाल ही में पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में भी चाकू बाजी हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, कारण बस इतना था कि व्यक्ति ठेकेदार के पास अपना बकाया वेतन मांग रहा था, अब मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी, वह काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने 40 वर्षीय ठेकेदार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है।