Aaj Ka Rashifal : करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कई राशियों को सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लंबी यात्रा संभव है। परिवार में मतभेद दूर होकर माहौल खुशनुमा रहेगा। उपाय: हनुमानजी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि
भागदौड़ वाला दिन रहेगा। कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। व्यापार में परिवर्तन से बचें। पार्टनर से धोखे की संभावना है, नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। परिवार में विवाद संभव। उपाय: तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और 11 परिक्रमा करें।
कर्क राशि
किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे और सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
सिंह राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा और नए कार्य की शुरुआत के योग बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपाय: सूर्यदेव को जल में लाल पुष्प डालकर अर्पित करें।
कन्या राशि
नए काम की शुरुआत से पहले जांच-पड़ताल करें। किसी की बातों में न आएं, नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद दूर होंगे, लेकिन पार्टनर की तबीयत बिगड़ सकती है। उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
तुला राशि
नया वाहन खरीदने का योग है। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार बन सकता है। बड़ी रकम उधार देने से बचें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं, पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। उपाय: मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि
न्यायालय मामलों में विजय मिल सकती है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप संभव है। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि
यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा में सतर्क रहें और सामान का ध्यान रखें। बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: गुरुवार को चने की दाल और हल्दी दान करें।
मकर राशि
परिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट महसूस होगी जिससे मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी और बच्चों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
पुराने विवाद में फंसने की संभावना है, कानूनी परेशानी हो सकती है। व्यापार में विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाकर दीपक जलाएं।
मीन राशि
व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नई पार्टनरशिप डील हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं, परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





