Loading...

Aaj Ka Rashifal / मेष से मीन तक, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रखना होगा संयम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Oct 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। धन, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगी सफलता और कौन रहेगा सावधान, जानिए आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि
आज आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी और रुका धन मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास से आप हर चुनौती पार करेंगे।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और शनिदेव का स्मरण कर तिल दान करें।

वृषभ राशि
प्रतिभा के बल पर सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और सम्मान मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और शनिदेव का जाप करें।

मिथुन राशि
भाग्य आपका साथ देगा। कार्य और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और तिलहन का दान करें।

कर्क राशि
जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। धैर्य से काम लें।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह राशि
परिवार और साझेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भूमि या संपत्ति से लाभ संभव है।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कन्या राशि
कार्यस्थल पर सक्रियता बढ़ेगी। किसी के बहकावे में न आएं। व्यवहार में विनम्रता रखें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

तुला राशि
कला, प्रेम और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें। परिवार से सामंजस्य बनाए रखें। जल्दबाजी से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि
संपर्कों से लाभ मिलेगा। कार्य में तेजी आएगी। यात्रा से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

मकर राशि
घर में सुख और उत्सव का माहौल रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: शनि देव को तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि
कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि
कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।