Loading...

Aaj Ka Rashifal / 18 जुलाई 2025 का सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Jul 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रेम और धन के क्षेत्र में कुछ राशियों के लिए अनुकूल तो कुछ के लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल कैसा रहेगा।

सभी राशियों के लिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)
कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा और अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा, लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। उपाय के रूप में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं। लकी कलर पीला और लकी नंबर 21 रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)
कार्यक्षेत्र में दबाव और ओवरलोड की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छे मुनाफे की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है जिससे व्यय बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम बढ़ाना होगा। मन में उदासी ना आने दें, शुभ समाचार मिल सकता है। दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें। लकी कलर सफेद और लकी नंबर 7 है।

मिथुन राशि (Gemini)
करियर में यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना होगा। धन का सही उपयोग जरूरी है। पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाना लाभकारी रहेगा। लकी कलर काला और लकी नंबर 6 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)
काम का तनाव बना रहेगा, अनावश्यक तनाव से दूर रहें। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। मेहनत अधिक करनी होगी क्योंकि मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। परिवार को आर्थिक सहायता देना पड़ सकती है। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। लकी कलर हरा और लकी नंबर 6 है।

सिंह राशि (Leo)
महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छी डील मिलने की संभावना है। धन के साथ बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। गणेश जी की पूजा करें। लकी कलर पीला और लकी नंबर 3 है।

कन्या राशि (Virgo)
करियर में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भूमि से लाभ की संभावना है और धन आगमन के संकेत हैं। दोस्तों के साथ पढ़ाई करने का मन बनेगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। लकी कलर लाल और लकी नंबर 8 रहेगा।

तुला राशि (Libra)
कोई गलती करियर को प्रभावित कर सकती है इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। धन लाभ के अच्छे योग हैं। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी। घर में विवाह की चर्चा हो सकती है। मां दुर्गा की पूजा करें। लकी कलर बैंगनी और लकी नंबर 6 रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की वजह से पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। वस्त्र दान करें। लकी कलर पीला और लकी नंबर 5 रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)
नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। व्यापार में घाटे की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। परीक्षा परिणाम अनुकूल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है। शिव चालीसा का पाठ करें। लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 10 है।

मकर राशि (Capricorn)
करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नेटवर्किंग में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफे की संभावना है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में किसी आयोजन की संभावना है। शनि चालीसा पढ़ें। लकी कलर ग्रे और लकी नंबर 11 है।

कुंभ राशि (Aquarius)
मनचाहा अवसर मिल सकता है जिससे करियर में तरक्की संभव है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। हनुमान जी की आरती करें। लकी कलर लाल और लकी नंबर 9 है।

मीन राशि (Pisces)
काम में रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। वित्तीय निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा। लकी कलर गोल्ड और लकी नंबर 15 रहेगा।