ACCIDENT / नाहन-कालाआंब मार्ग पर सड़क हादसा, बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर
जिला सिरमौर के नाहन-कालाआंब मार्ग पर आंबवाला के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब रोडवेज की यात्रियों से भरी बस और एक ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हादसे में ट्रक चालक वाहन के भीतर फंस गया, लेकिन बस में सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है और वाहन चालकों की लापरवाही की संभावना की भी जांच की जा रही है।