Loading...

ACCIDENT / शिमला में दिव्यांग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Sep 2025 • 1 Min Read

राजधानी शिमला में सड़क हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

शिमला

रात के समय हुआ हादसा
घटना 25 सितंबर की रात करीब आठ बजे शोडहर में पुजारली नंबर-4 के पास हुई। नेपाली मूल का व्यक्ति, जो बोल और सुन नहीं सकता, सड़क किनारे पैदल जा रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
टक्कर लगने से दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीडब्ल्यूडी सब-डिवीजन टिक्कर में चौकीदार नर बहादुर की सूचना पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। केस धारा 281, 125(ए) भारतीय न्याय संहिता और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।