Accident / धर्मशाला में सड़क से नीचे गिरी स्कूटी, 23 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल
Accident : धर्मशाला के पासू स्थित सब्जी मंडी के समीप सोमवार रात स्कूटी सड़क से नीचे गिरने की घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी पर शिल्ला मार्ग की ओर से ढगवार की तरफ जा रहे थे।
धर्मशाला
पासू के समीप हुआ सड़क हादसा
धर्मशाला के साथ लगते पासू स्थित सब्जी मंडी के समीप सोमवार रात एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार दो युवक शिल्ला मार्ग की ओर से ढगवार की तरफ जा रहे थे। पासू सब्जी मंडी के समीप मोड़ पर पहुंचने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार रामवीर (23) की मृत्यु हो गई, जबकि निलेश कुमार (23) घायल हो गया।
दोनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी
मृतक रामवीर और घायल निलेश कुमार दोनों उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। दोनों धर्मशाला के ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के समीप एक किराए के मकान में रहते थे। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
