Loading...

Accident / माजरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, ओवरटेक के दौरान मोटरसाइकिल हादसे में दो लोग घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 23 Jul 2026 • 1 Min Read

Accident : पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में कोलर बस स्टैंड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। शिकायत के अनुसार ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान मोटरसाइकिल की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों घायल हो गए।

पांवटा साहिब

ओवरटेक के दौरान हुआ सड़क हादसा

पुलिस थाना माजरा में 22 जुलाई 2026 को सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वैभव शर्मा निवासी यशवंत विहार, नाहन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से पांवटा साहिब से नाहन की ओर लौट रहे थे। शाम लगभग 4 बजे कोलर बस स्टैंड के समीप चंदन नर्सरी के पास एक निजी बस यात्रियों को उतारने के लिए रुकी, जिसके चलते उन्होंने भी अपनी कार बस के पीछे रोक दी।

मोटरसाइकिल चालक सहित दो लोग घायल

शिकायत के अनुसार इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (HP85-1679) के चालक ने बस और कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही कार (HP17G-8154) से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक रत्न तथा उसके पिता बस्ती राम निवासी करड़ी बराड़, तहसील शिलाई घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Topics: